फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने फूंका पुतला

Thu, 01 Oct 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
नहरों में टेल तक पानी न पहुंचने और आपदा राहत चेक का वितरण न होने से नाराज क्षेत्रीय किसानों ने बुधवार की शाम असना गांव के समीप सैयदराजा विधायक मनोज सिंह, जिलाधिकारी तथा सिंचाई विभाग के अधिकारियों का पुतला फूंका।
विज्ञापन


 किसानों ने गुरुवार को सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव और भाजपा सांसद महेंद्रनाथ पांडेय का पुतला दहन करने का एलान किया।


गौरतलब है कि नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने और आपदा राहत चेक वितरण की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले क्षेत्रीय किसान पिछले सात दिनों से धरने पर बैठे हैं।

पानी न पहुंचने से नाराज किसानों ने दो दिन पूर्व ही घोषणा कर दी थी कि यदि 29 सितंबर तक नहरों में पानी नहीं आया, तो वे जिलाधिकारी और सिंचाई विभाग के अधिकारी का पुतला दहन करेंगे।
विज्ञापन


सैयदराजा के विधायक मनोज सिंह द्वारा भगवान तालाब मुख्य नहर का गेट बंद कराकर पानी सिधना माइनर में भेजवाने से नाराज किसानों ने मंगलवार को सैयदराजा विधायक मनोज सिंह का भी पुतला दहन करने का निर्णय लिया था।


इससे पूर्व धरने को संबोधित करते हुए भाकियू के मंडल अध्यक्ष दीनानाथ श्रीवास्तव ने कहा कि पानी और आपदा राहत चेक की मांग को लेकर किसान सात दिनों से धरने पर बैठे हैं।

भाकियू के जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव ने कहा कि धान की फसल रेड़ा पर है और पानी के अभाव में सूख रही है। 

इस दौरान संतविलास सिंह, शेषनारायण सिंह, अशोक यादव, वेदप्रकाश राय, राणा सिंह, पप्पू सिंह, रवि पांडेय, महावीर, चंदर यादव, नन्हे सिंह, शिवपूजन यादव, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें