मोहनिया। भभुआ के बेलाव थाना क्षेत्र के सुनाव गांव में शनिवार की दोपहर बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची रामपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव निवासी पप्पू माली (35) अपने खेत की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बारिश होने लगी और आकाश में बिजली चमकने लगी। बिजली गिरने के भय से जब तक पप्पू कहीं छिपने के स्थान पर पहुंच पाता, उसके ऊपर बिजली गिर गई। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना ग्रामीणों ने रामपुर पीएचसी को दी। संवाद