फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: विद्यालय में वार्षिकोत्सव के साथ हुई फेयरवेल पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय हृदयपुर में रविवार को वार्षिकोत्सव के साथ फेयरवेल पार्टी हुई। इसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

समारोह में जूनियर बच्चों ने सीनियर छात्रों को गीत, नृत्य, शायरी, विदाई गीत और अपने संबोधन से मन के भावों को प्रकट कर विदा किया।
सीनियर बच्चों में दीपिका यादव, अंशिका मौर्य और निखिल चंद ने बताया कि विद्यालय ने हमें इस काबिल बनाया है कि हम जीवन में कोई भी निर्णय खुद ले सकते हैं।यहां के शिक्षकों ने हमें अच्छी शिक्षा देकर मजबूती प्रदान की और जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया। समारोह के नेतृत्वकर्ता प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव ने बच्चाें से कहा कि आप को जहां भी ज़रूरत होगी, वहां हम सब साथ खड़े रहेंगे। नंद कुमार शर्मा ने बच्चों को जीवन में आने वाली हर चुनौती का सामना धैर्य के साथ करने का साहस प्रदान किया।
विज्ञापन

पूजा सिंह और उमा चौबे ने विद्यर्थियों को खेल के माध्यम से सच्चाई और ईमानदारी के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। विदा होने वाले बच्चों को प्रधानाध्यापक ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में ब्रजेश मिश्रा, लक्ष्मी , प्रदीप, उमेश, रूबी, सुशीला, मंजू, रामभजन राम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें