फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मना स्कूल का वार्षिकोत्सव

Sun, 20 Dec 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के एसजी पब्लिक स्कूल का 13वां वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इसमें विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चे राष्ट्र के कर्णधार हैं। यदि उन्हें उचित शिक्षा-दीक्षा मिले तो वे राष्ट्र की प्रगति में बहुत सहायक होंगे। कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा का दर्शन होता है।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक अरूण कुमार अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय में बच्चों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। कहा कि वर्ष 2014-15 में विद्यालय के सात बच्चों को मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


 इस अवसर पर एसडीएम सदर गिरीश कुमार शर्मा, सीओ सदर प्रमोद यादव, कोतवाल आनंद सिंह, एसओ विनोद यादव, सोमपाल, छब्बू पटेल, पीएनएस यादव, सन्नी अग्रवाल, राजा अग्रवाल, धरमू यादव, संवरू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अध्यक्षता उमा अग्रवाल व धन्यवाद ज्ञापन नीलम झा ने किया। वार्षिक प्रतिवेदन प्रधानाचार्य आरके शिवहरे ने किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें