फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: महाकुंभ से स्नान कर सकुशल घर पहुंचे परिजन, लोगों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
महाकुंभ में स्नान करने गए सदर विकास खंड के पड़या गांव निवासी राम प्रसाद यादव व उनकी पत्नी राधिका बुधवार की शाम सकुशल घर पहुंच गईं। उनके पहुंचते ही परिजनों ने राहत की सांस ली। यहीं नहीं वहां की स्थितियों को बयां किया और कहां की किसी प्रकार हम लोग घर पहुंच गए हैं, यह ईश्वर की कृपा है। साथ में गए लोग बिछड़ गए हैं लेकिन वह भी सकुशल घर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

बताते हैं कि मंगलवार की सुबह पड़या गांव के कई लोग एक साथ कुंभ में स्नान करने गए थे, लेकिन जब गांव में सुबह कुंभ में भगदड़ की जानकारी हुई तो वहां उनके परिजनों में अपने शुभचिंतकों के प्रति चिंता बढ़ गई। वे अपने परिजनों की तलाश में जुट गए, लेकिन बुधवार की रामप्रसाद यादव वह पत्नी राधिका देवी किसी प्रकार घर पहुंचे तो उनके परिजन चिंता कम हुई।
राम प्रसाद ने बताया कि हम लोग सुबह से ही रात तक चलते ही रहे 4:00 बजे स्नान करने के बाद जैसे ही वहां से निकले तो भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई, लेकिन किसी तरह हमारे साथ पत्नी राधिका देवी वहां से सुरक्षित निकले, बहुत परेशानी हुई। साथ में गए लोग बिछड़ गए, लेकिन सभी लोग सुरक्षित हैं और वह घर लौट रहे हैं। रात तक लौटने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इसमें संतलाल, सरोज गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, राधे यादव की पत्नी के साथ-साथ गुड्डू की चाची और सूरज गुप्ता की चाची भी सकुशल हैं, जो लौट रही है। इसके बाद सकुशल होने की गांव के लोगों को जानकारी हुई तो राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें