फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के घरवाले सम्मानित

Wed, 10 Aug 2016 01:46 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते राकेश त्रिवेदी।
विज्ञापन
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बा स्थित शहीद स्थल से जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान शहीद जवानों के परिवारवालों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र सिंह द्वारा  शहीद स्मारक पर माल्यार्पण  किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि नौ अगस्त 1942 के दिन पूरे देश में क्रांति की लहर चली थी। महात्मा गांधी द्वारा जब अंग्रेजो भारत छोड़ों का नारा दिया गया तो पूरे देश के साथ धानापुर की धरती के रणबाकुरों ने भी हुंकार भरी थी और आजादी की लड़ाई में अपनी जान न्यौछावर किया था। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र सिंह ने कहा कि इस धरती का ऐतिहासिक योगदान रहा है। आने वाली पीढ़ी को सच्चे दिलों से अपने शहीदों को नमन करना चाहिए। इसे वर्तमान के लोगों को याद करने की आवश्यकता है। इस दौरान राजेश सिहं, देवेंद्र सिंह, पूर्व विधायक शिवपूजन राम, शिवतपस्या पासवान आदिररहे। हरिवंश उपाध्याय, ओमप्रकाश, सत्यप्रकाश गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संचालन बृजेश सिंह ने किया।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें