फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चकिया काली मंदिर में बाल विवाह दोनों के परिजनों को हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। मां काली मंदिर परिसर में बुधवार को बाल विवाह का मामला सामने आया। जहां दो नाबालिग की शादी कराई जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों परिवारों को हिरासत में ले लिया। दोनों नाबालिग को महिला कल्याण विभाग के सुपुर्द कर चाइल्डलाइन भेजा गया।
विज्ञापन

कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र की एक किशोरी का शहाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर के साथ प्रेम संबंध था। परिवार वालों को जानकारी होने पर दोनों पक्षों ने बुधवार को चुपचाप मां काली मंदिर में विवाह कराने का निर्णय लिया। तय कार्यक्रम के अनुसार दोनों परिवार मंदिर पहुंचे। जहां पुजारी ने दोनों नाबालिग का विवाह संपन्न करा दिया। मंदिर में मौजूद स्थानीय लोगों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और महिला कल्याण विभाग की टीम जिला समन्वयक इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंच गई। टीम ने दोनों नाबालिग को अपनी अभिरक्षा में लेकर चाइल्डलाइन भेज दिया। जिला समन्वयक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि बाल विवाह से संबंधित इस मामले में दोनों को बाल संरक्षण प्रक्रिया के तहत चाइल्डलाइन के सुपुर्द किया गया है। दोनों को न्यायालय के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें