फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

613 स्कूलाें मेें नहीं पहुंच सकी बिजली

Sun, 07 Aug 2016 12:59 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
613 स्कूलाें मेें नहीं पहुंच सकी बिजली
विज्ञापन
चुुनाव आयोग ने सितंबर तक सभी परिषदीय विद्यालयों में विद्युतीकरण का निर्देश दिया है। लेकिन इसका अनुपालन और लक्ष्य का पूरा कर पाना बिजली विभाग के लिए किसी चुनौती से कम नहीं। जनपद में अधिकांश विद्यालयों में भी बिजली का उपयोग नहीं हो रहा है। कहीं वायरिंग होकर कनेक्शन की बांट जोह रहे हैं तो कहीं अभी विद्युतीकरण ही नहीं हुआ। कई विद्यालय तो ऐसे हैं जहां वायरिंग के बाद कनेक्शन भी दे दिया गया लेकिन चोरों ने तार नोच लिया  और स्कूल फिर से बिजलीविहीन हो गए।
विज्ञापन


जिले के नौ विकास खंडों में 992 प्राथमिक विद्यालय हैं वहीं 470 पूर्व माध्यमिक विद्यालय हैं। पांच वर्ष पहले ही सर्वशिक्षा अभियान के तहत स्कूलों के विद्युतीकरण का प्रस्ताव तैयार किया गया था। धन आवंटित होते हुए स्कूलों में विद्युतीकरण का काम शुरू करा दिया गया लेकिन आज तक सभी विद्यालयों में विद्युतीकरण नहीं हो सका है। हालांकि विद्युतीकरण के लिहाज से सबसे पिछड़े नक्सल प्रभावित नौगढ़ ब्लॉक इसमें सबसे आगे है।

यहां 94 प्राथमिक और 45 पूर्व माध्यमिक विद्यालय है और सभी का विद्युतीकरण हो चुका है। वहीं नियामताबाद में मात्र सेमरा गांव ही ऐसा है, जहां प्राथमिक विद्यालय पर विद्युतीकरण नहीं हुआ है। जनपद का एक मात्र नगर मुगलसराय में 11 प्राथमिक और तीन पूर्व माध्यमिक विद्यालय हैं लेकिन इसमें किसी विद्यालय में विद्युतीकरण नहीं हुआ है।
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों की माने तो सभी विद्यालयों में बिजली न पहुंचने का सबसे बड़ा कारण बिजली विभाग और शिक्षा विभाग के बीच तालमेल की कमी है। जनपद में 613 विद्यालय ऐसे हैं, जहां विद्युतीकरण नहीं हुआ है। इसमें आधे से अधिक ऐसे विद्यालय है, जहां वायरिंग तो हो गई है लेकिन कनेक्शन नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें