फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: घूस नहीं दी तो चार साल बाद भी नहीं मिला आवास योजना का लाभ

विज्ञापन
नौगढ़ में फरियाद लेकर पहुंचे फरियादी। संवाद
विज्ञापन
चकिया। जिले के पांचों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। चकिया में डीएम चंद्र मोहन गर्ग और एसपी आकाश पटेल ने लोगों की फरियादें सुनीं। यहां जमीन की पैमाइश, बिजली कटौती, विद्युत बिल में गड़बड़ी, विधवा, वृद्धा और दिव्यांग पेंशन, आवास, पुलिस और ग्राम पंचायत से जुड़ी शिकायतें ज्यादा आईं।
विज्ञापन

गरला गांव के महेंद्र ने डीएम को बताया कि आवास के लिए उनसे रुपये मांगे जा रहे हैं। उन्होंने घूस नहीं दी, जिसके कारण चार साल बाद भी योजना का लाभ नहीं मिला। इस पर डीएम ने मामले के जांच का निर्देश दिया। पांचों तहसीलों में 328 शिकायतें आईं, जिनमें 29 का समाधान हो सकहा।
चकिया तहसील में कुल 120 शिकायतें आईं, जिसमें से 12 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शहाबगंज निवासी कासिम ने आवास दिलाने की मांग की। नगर निवासी हीरावती देवी ने खतौनी में अंश निर्धारण की समस्या बताई। कहा कि वह महीनों से तहसील के चक्कर लगा रही हैं। भदौरिया निवासी अर्जुन ने नगर के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान बच्चे की मौत की शिकायत की।
विज्ञापन

इस पर डीएम ने सीएमओ को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इस सौके पर एसडीएम विकास मित्तल, सीओ अजीत सिंह चौहान, तहसीलदार देवेंद्र यादव, एक्सईएन बिजली आशीष सिंह आदि मौजूद रहे।
नौगढ में एसडीएम पवन कुमार यादव ने लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां 30 शिकायतों में दो का समाधान किया गया। पीडीडीयू नगर में एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने शिकायतें सुनीं। यहां 61 शिकायतें आईं, जिनमें पांच का समाधान किया गया। इस दौरान सीओ अरुण कुमार सिंह, बीडीओ शशिकांत पांडेय, बीईओ मनोज कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।
सकलडीहा में एसडीएम आकांक्षा सिंह ने सुनवाई की। यहां 56 शिकायतों में पांच निस्तारण हुआ। इस मौके पर तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह, बीडीओ कृष्ण गोपाल तिवारी, बीडीओ विजय कुमार सिंह, सीडीपीओ विमलेश पाल आदि रहे। वहीं, सदर तहसील में एसडीएम अमरचंद वर्मा ने लोगों की शिकायतें सुनीं। यहां 61 शिकायतें आईं, जिनमें से सिर्फ पांच का समाधान हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें