फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: एसआईपी, म्यूचुअल फंड में निवेश के फायदे बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज में शुक्रवार को निवेशक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। एनएसई आईपीएफटी की निवेशक जागरूकता पहल के तहत अर्थशास्त्र विभाग और एडुफिन वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 60 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़ीं वित्तीय प्रशिक्षक पलक लोटिया ने विद्यार्थियों को बचत और निवेश के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आर्थिक लक्ष्यों को ध्यान में रखकर वित्तीय योजना बनाना जरूरी है। साथ ही निवेश के विभिन्न विकल्पों और उनसे जुड़ी सावधानियों के बारे में बताया।
उन्होंने कंपाउंडिंग, म्यूचुअल फंड, सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी), आपातकालीन निधि और महंगाई के प्रभाव जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। विद्यार्थियों को वित्तीय फैसले लेते समय होने वाली सामान्य गलतियों से बचने के उपाय भी बताए। अंत में प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने बचत और निवेश से जुड़े सवाल पूछे।
विज्ञापन

बताया गया कि पलक लोटिया वर्ष 2010 से वित्तीय प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। वह सेबी, एनआईएसएम, एनएसई और बीएसई जैसी संस्थाओं के कार्यक्रमों में संसाधन व्यक्ति के रूप में भी जुड़ी रही हैं। इस मौके पर प्रो. इंद्रदेव सिंह, डॉ. अमन मिश्रा, डॉ. योगेंद्र तिवारी, डॉ. मीनू श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें