फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत पर परीक्षकों का परिचय पत्र चेक 

Sat, 09 Apr 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
मूल्यांकन कार्य की जांच करते एसडीएम और तहसीलदार।
विज्ञापन
महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज स्थित यूपी बोर्ड के मूल्यांकन केंद्र पर इंटरमीडिएट  की कापियों के मूल्यांकन में अनियमितता की शिकायत पर शुक्रवार को  सदर एसडीएम और तहसीलदार ने जांच की। इस दौरान गहनता से जांच करने के साथ ही परीक्षकों का परिचय पत्र भी चेक किया गया। अधिकारी द्वय ने बताया कि जांच आख्या जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। 
विज्ञापन

 डीएम के निर्देश पर सदर एसडीएम साहब लाल और तहसीलदार गुलाब चंद्रा महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज स्थित मूल्यांकन केंद्र पहुंचे। अधिकारियों ने प्रत्येक परीक्षक और उप प्रधान परीक्षकों का परिचय पत्र और परीक्षकों को आवंटित कापियों की जांच की। विशेष तौर पर केमुहा-9  के तहत नियुक्त परीक्षकों से पूछताछ ही गई। अधिकारियों ने टीम के साथ सोलह कक्षों में चल रहे मूल्यांकन कार्य को देखा। हालांकि इस दौरान कोई अपात्र परीक्षक नहीं मिला। लेकिन प्रपत्रों के भरने के दौरान कुछ लापरवाही पर डिप्टी हेड को चेतावनी दी गई। उप नियंत्रक मूल्यांकन डा. रामचंद्र शुक्ल ने बताया कि बोर्ड द्वारा नियुक्त अधिकांश परीक्षक प्राय: अनुपस्थित रहते हैं, जिससे मूल्यांकन का कार्य प्रभावित हो रहा है।  जबकि माध्यमिक शिक्षा परिषद से निर्देश प्राप्त हुआ है कि पंद्रह        अप्रैल तक मूल्यांकन का कार्य पूर्ण कर लेना है।
विज्ञापन

 तहसीलदार गुलाब चंद्रा ने बताया कि मूल्यांकन केंद्र पर हुई जांच की आख्या जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें