फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच शुरू, बढ़ी प्रत्याशियों की धड़कन

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिये हुए नामांकन के बाद शुक्रवार से प्रपत्रों की जांच शुरू हो गयी । इससे प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ गई हैं। प्रत्याशियों को डर सता रहा है कि छोटी से त्रुटि से कहीं उनका नामांकन पत्र खारिज न हो जाए। अपने-अपने नामांकन पत्रों की स्थिति जानने के लिए सुबह से केंद्र के बाहर प्रत्याशियों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

विकास खंड कार्यालय में दो दिनों में प्रधान सहित अन्य पदों पर 2631 प्रत्याशियों ने नामांकन हुआ है। जिसमें 773 लोगों ने प्रधान पद के लिये नामांकन किया। वहीं 671 ने क्षेत्र पंचायत सदस्य, 1187 ग्राम पंचायत सदस्य के लिये नामांकन किया गया है जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के लिये 1328 पद , ग्राम प्रधान के लिए 960 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 774 पद सृजित है। इस बाबत चुनाव अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा ने बताया कि 16 और 17 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी। उम्मीदवारों को न्याय पंचायत स्तर पर बुलाया गया है। कुछ कमी होने पर सुधार किया जा रहा है। उम्मीदवारों की ओर से जरूरी साक्ष्य उपलब्ध नही करने पर नामांकन खारिज कर दिया जायेगा। इस मौके पर एआरओ पंकज, राजेश सिंह, अभिषेक सिंह, संजीव सिंह, दुर्गेश सिंह, रणजीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें