फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमाण वितरण में दिखा तालमेल का अभाव

Tue, 03 Nov 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला प्रशासन ने भले ही पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, लेकिन मतगणना जिला प्रशासन के लिए टेढ़ी खीर साबित हुई। अव्यवस्था व जद्दोजहद के बीच जैसे-तैसे जिला प्रशासन ने मतगणना को देर सवेर करा लिया, लेकिन विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरण में भी उसे कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मतगणना को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच आपसी तालमेल का अभाव इसकी मूल वजह रही। सोमवार को प्रमाण पत्र वितरण में विलंब के कारण चंदौली स्थित सर्विस रोड पर समर्थकों की भारी भीड़ घंटों सड़क पर रही, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। समाचार दिए जाने तक जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र का वितरण जारी रहा।
विज्ञापन

इसमें विकास खंड नौगढ़ के सेक्टर नंबर एक से सुर्दशन  5542 ने अपने प्रतिद्वंद्वी विरेंद्र 5285 को 257 मतों से और सेक्टर नंबर दो से ज्ञानी देवी  3433 ने अपने प्रतिद्वंद्वी संतरा देवी 2568 को 865 मतों से हराया। विकास खंड चहनियां के सेक्टर नंबर एक सोनरी देवी 3952 ने  अपने प्रतिद्वंद्वी इंदू 3850 को 102, सेक्टर नंबर दो  सतीश 4799 ने अपने प्रतिद्वंद्वी घूरा राम 3518 को 1281, सेक्टर नंबर तीन संदीप 3327 ने अपने प्रतिद्वंद्वी अजीत 3002 को 725, सेक्टर नंबर चार से अनिल 10254 ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रभु नरायाण चौहान 5724 को 4530 मतों से हराया। सदर ब्लाक के सेक्टर नंबर एक में संजय सिंह ने 6470 ने अपने प्रतिद्वंद्वी सुजीत 3924 को 2546, सेक्टर नंबर दो में अरविंद 6969 ने अपने प्रतिद्वंद्वी शिवमंगल 3916 को 3053, सेक्टर नंबर तीन में शंभू 4120 ने फूलचंद 3819 को 301, सेक्टर नंबर चार में भैरों 5654 ने अतिश 4196 को 1458 मतों से पराजित किया। शहावगंज सेक्टर नंबर एक से सरिता 11159 ने मधुबाला 5046 को 6113, दो में सबिता 5340 ने अनुराधा 2927 को 2413, सेक्टर नंबर तीन में छत्रबली 5613 ने रमेश 4496 को 1196 मतों हराया। धानापुर में सेक्टर नंबर एक में राजेश यादव 6492 ने महंगू राम 4753 को 1739, सेक्टर नंबर दो में आलिया बेगम 5557 ने कांती देवी 5097 को 460, सेक्टर नंबर तीन में  सत्यवान 3603 ने कंचन यादव 3281 को 322, चार में महेंद्र विंद 3980 ने लालमनी 3610 को 370 मतों से पराजित किया। सकलडीहा में सेक्टर नंबर एक से ममता सिंह 4122 ने अनिल यादव 3438 को 684, सेक्टर नंबर दो  विमलेश 4328 ने हिरावती 4279 को 49, सेक्टर नंबर तीन मुलायम 7642 ने बच्चू 5368 को 2274, सेक्टर नंबर चार से कमलावती 4934 ने शुभवंती 3480 को 1454, सेक्टर नंबर पांच किरण सिंह 8079 ने अनिता 7898 को 181 मतों से पराजित किया। वहीं बरहनी, चकिया और नियामताबाद के परिणाम समाचार दिए जाने तक प्राप्त नहीं हुए थे। इसके लिए वहां के प्रत्याशियों और समर्थकों की भीड. लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें