फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तबादले के नौ महीने बाद भी चकिया के सीओ रघुराज

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। पुलिस विभाग को नई तकनीक से लैस कर हाईटेक बनाने के दावे तो किए जा रहे हैं लेकिन सच्चाई यह है कि वेबसाइट तक अपडेट नहीं की जा रही। इससे लोगों को नवीनतम सूचनाएं मिलता तो दूर, गलत जानकारी से लोग भ्रमित हो रहे हैं। चकिया के सीओ रघुराज का स्थानांतरण नवंबर में सकलडीहा हो गया था। नौ महीने बाद भी वेबसाइट पर चकिया के सीओ पद पर रघुराज का ही नाम दर्ज है।
विज्ञापन


चकिया क्षेत्र के सीओ रघुराज का स्थानांतरण नवंबर में सकलडीहा हो गया था। इस समय यहां के सीओ आशुतोष हैं लेकिन पुलिस की वेबसाइट पर अभी भी सीओ रघुराज का ही नाम दर्ज है। वर्तमान सीओ आशुतोष का वेबसाइट नाम दर्ज नहीं किया गया। ऐसे में लोग भ्रमित हो रहे हैं। एडिशनल एसपी आपरेशन अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस की वेबसाइट पर सभी अधिकारियों और उनकी तैनाती स्थल का नाम बदल दिया गया है। यदि चकिया के सीओ का नाम अपडेट नहीं किया गया है तो जल्द ही सुधार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें