फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिनैती के मामले में पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। अहिकौरा गांव के समीप आइसक्रीम विक्रेता से हुई छिनैती के मामले में पांच दिन बाद पुलिस हाथ खाली है। बुधवार को भी पुलिस छिनैती के मामले में कुछ भी पता नहीं लगा पाई। जबकि भुक्तभोगी थाने का चक्कर लगा रहा है।
विज्ञापन

धानापुर थानाक्षेत्र के अमादपुर गांव निवासी आइसक्रीम विक्रेता सुनील गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को कमालपुर कस्बे में आइसक्रीम बेचने के बाद शाम को वह घर लौट रहा था। जैसे ही अहिकौरा गांव के समीप पहुंचा कि तभी तीन युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया और मोबाइल सहित एक हजार रुपये नगद छीनकर फरार हो गए। शनिवार की सुबह पीड़ित ने पुुलिस को तहरीर दी। घटना के पांच दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने कहा कि पुलिस प्रयास में लगी है। मोबाईल बरामद होते ही भुक्तभोगी को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें