चंदौली। प्रदेश सरकार धान की खरीद को लेकर जनपद में डेढ़ सौ से अधिक क्रय केंद्र खोले गए हैं लेकिन उनमें से 51 क्रय ऐसे हैं इन पर एक महीने बाद भी बोहनी नहीं हुई है। धान की खरीद धीमी होने के बाद समय से लक्ष्य को पूरा करना मुश्किल दिख रहा है। साथ ही मौसम की मार भी किसानों पर भारी पड़ सकती है, क्योंकि मौसम की खराबी के कारण विभाग अधिकारियों को माने तो धान की खरीद में तेजी नहीं आ रही है।
जिले में धान खरीद के लिए 154 क्रय केंद्र खोले गए, लेकिन 103 क्रय केंद्रों पर खरीदारी शुरू हो गई है। अभी तक 51 ऐसे केंद्र हैं जहां पर खरीदारी शुरू नहीं हो पाई। शासन की ओर से जनपद में खरीद के लिए ढाई लाख मैट्रिक टन खरीदारी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, लेकिन अब तक मात्र 17 हजार कुंतल ही धान की खरीद हो पाएगी।
एक महीना बाद भी धान की खरीद में तेजी ना होने के कारण लक्ष्य को पूरा करने में तेजी दिखानी होगी, तभी लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है। जनपद में कुल 24 हजार से अधिक किसानों ने अपना पंजीयन कराया है, लेकिन मौसम की बेरुखी के कारण उनके फसल अभी भी खेतों में पड़े हुए है।
इससे धान की खरीदी में तेजी नहीं हो पा रही है। विभाग का दावा है कि 103 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद की जा रही है। जहां अब तक 259 किसानों से17 हजार कुंतल धान की खरीदारी हुई है। मौसम इसी तरह रहा तो धान की खरीद में देर हो सकती है, लेकिन प्रयास है कि अधिक से अधिक किसानों का धान खरीद किया जा सके।
चंदौली। मौसम की बेरुखी के कारण किसानों पर भारी पड़ती नजर आ रही। ज्यादातर किसानों की फसल अभी खेतों में पड़ी हुई है लेकिन मौसम में बूंदाबांदी होने के कारण किसानों चिंता बढ़ गई है। किसानों की अगैती खेती हुई है उनके भी धान की लड़ाई होना मौसम के खराबी कारण मुश्किल हो रहा है। अगर इसी तरह मौसम रहा तो धान की कटाई के साथ-साथ गेहूं की बुवाई भी प्रभावित हो रही है।
जनपद में अब तक 25 हजार किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जनपद में कुल 154 क्रय केंद्र खोले गए हैं जिसमें 103 केद्रों पर धान की खरीद तेजी से चल रही है। यहां पर 259 किसानों ने अपने धन की बिक्री 17 हजार कुंतल की है। किसानों का भुगतान भी समय से किया जा रहा है। अनुपम निगम, जिला विपणन अधिकारी, चंदौली