फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आजादी के 75 साल बाद भी नाव में सवार होकर स्कूल जाते हैं छह गांवों के बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। क्षेत्र स्थित कर्मनाशा नदी पर पुल नहीं बनने से छह गांवों के 100 से ज्यादा बच्चे रोजाना नाव पर सवार होकर नौगढ़ राजकीय इंटर कॉलेज में पढ़ने जाते हैं। पुल नहीं होने से उन्हें मजबूरी में खतरों से भरी यात्रा करनी पड़ती है। नौगढ़ के होरिला सेमर, पथरौल, मंगरही, शाहपुर, जमसोत गांव के लोग नदी पार कर आते जाते हैं। सैकड़ों बार शिकायतों के बाद जनप्रतिनिधियों ने पुल बनाने का आश्वासन तो दिया लेकिन वहां पुल का निर्माण नहीं हो सका। क्षेत्र के मगरही गांव निवासी छात्रा नेहा यादव ने बताया कि स्कूली की छुट्टी शाम चार बजे हो जाती है। लेकिन नाव के इंतजार में घंटे खड़ा रहना पड़ता है। वहीं नदी पार कर गांव जाने में रात हो जाती है। कई छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे पढ़ाई भी प्रभावित होती है। नौगढ़ के कोठीघाट निवासी निषाद पार्टी आईटी सेल जिलाध्यक्ष बाटेश्वर निषाद ने बताया कि गांव के बच्चे नदी के रास्ते विद्यालय जाने से डरते हैं। वो स्कूल नहीं जा पाते हैं। कहा कि बच्चों के मन में डर का माहौल बना रहता है कि नाव पलट जाएगी। इसलिए बच्चे स्कूल नहीं जाते है। इस संबंध में में उप जिलाधिकारी नौगढ़ कुंदन राज कपूर ने बताया कि यहां पुल का निर्माण होना अति आवश्यक है। कहा कि उच्च अधिकारी के सामने प्रस्ताव रखकर जल्द से जल्द पुल का निर्माण कराने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें