फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कापियों का मूल्यांकन

Thu, 31 Mar 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
नगर पालिका इंटर कालेज में हाईस्कूल परीक्षा की कापी का मूल्यांकन करते शिक्षकगण
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन का काम जिले के दो सेंटरों पर शुरू र्हुआ। यहां तीन मंडलों की कापियों की जांच हो रही है। पहले दिन सेंटरों पर परीक्षकों को जांच का प्रशिक्षण दिया गया और प्रधान उप परीक्षकों ने पहले दिन माडल के रूप में कापियों की जांच की।
विज्ञापन


 गुरुवार को नगर पालिका इंटर कालेज मुगलसराय और आदित्य नरायन राजकीय इंटर कालेज चकिया में हाईस्कूल की कापियों की नियमित जांच होगी, जबकि इंटरमीडिएट के कापियों की जांच जिला मुख्यालय स्थित  महेन्द्र टेक्निकल इंटर कालेज में होगी।

बोर्ड परीक्षाओं के समाप्त होने के बाद पूरे प्रदेश में मूल्यांकन का काम शुरू हुआ है। इसी क्रम में जिले के नगर पालिका इंटर कालेज मुगलसराय, महेन्द्र टेक्निकल इंटर कालेज चंदौली और आदित्य नरायन राजकीय इंटर कालेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। नगर पालिका और आदित्य नारायन में हाईस्कूल की कापिंयों की जांच होगी।
विज्ञापन


जबकि महेन्द्र टेक्निकल इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की कापियों की जांच होगी। नगर पालिका इंटर कालेज और आदित्य नरायन में परीक्षकों ने कापियों की जांच शुरू कर दी। नगर पालिका इंटर कालेज में 70 हजार कापियों का मूल्यांकन होना है, इसके लिए 28 प्रधान उप परीक्षक जबकि 251

सहायक परीक्षक हैं। कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने बताया कि पहले दिन कापियों को जांचने के लिए परीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद उपस्थित प्रधान उप परीक्षक ने माडल के रूप में बीस कापियों की जांच की। गुरुवार से कापियों की नियमित जांच होगी।

पहले दिन 28 प्रधान उपपरीक्षकों में 10 व 251 सहायक परीक्षकों में मात्र 60 परीक्षक ही उपस्थित रहे। इसी तरह आदित्य नरायन राजकीय इंटर कालेज में एक लाख 18 हजार कापियों की जांच होनी है। इसके लिए 39 प्रधान उप परीक्षक और 369 सहायक परीक्षकों को लगाया गया है।  
विज्ञापन


कालेज के प्रधानाचार्य अमित कुमार ने बताया कि यहां बरेली, इलाहाबाद और मेरठ मंडलों के कापियों की जांच होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें