फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: घरों में घुसकर उपद्रव करते हैं किन्नर, जबरन मांगते हैं रुपये, CM पोर्टल पर शिकायत

Sat, 06 Apr 2024 11:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली

सार

Chandauli News: शिकायतकर्ता का आरोप है कि परिवार के लोगों ने इतने पैसे ना होने की बात कही तो किन्नर भड़क गए और सड़क पर ही कपड़े उतारने लगे और भला बुरा कहते हुए घर में घुस गए और तोड़फोड़ करने लगे। 
विज्ञापन
दर्ज कराई गई है - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली के नौगढ़ क्षेत्र में किन्नरों द्वारा घर में घुसकर लूटपाट और बधाई देने के नाम पर गांव के लोगों से की जा रही जबरन वसूली की शिकायत मुख्यमंत्री के सीएम पोर्टल पर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गांव के लोग बेटे के जन्म, शादी होने की खुशी में किन्नरों को अपनी ओर से खुशी-खुशी खुशी पैसे देते हैं लेकिन वह अधिक रुपये की मांग करते हैं और जबरन वसूली कर रहे हैं। विकास खंड नौगढ़ में बहुत से गरीब परिवार अपनी हैसियत के हिसाब से किन्नरों को पैसे देते हैं लेकिन कई बार किन्नर मनमाने रुपये की मांग करने लगते है। 

कस्बा नौगढ़ में होली से अब तक हुई तीन घटनाओं में किन्नर घर पर बधाई मांगने पहुंचे और इक्कीस -इक्कीस हजार रुपए की मांग करने लगे। आरोप है कि परिवार के लोगों ने इतने पैसे ना होने की बात कही तो किन्नर भड़क गए और सड़क पर ही कपड़े उतारने लगे और भला बुरा कहते हुए घर में घुस गए और तोड़फोड़ करने लगे। 
विज्ञापन


कुछ देर बाद पुलिस के पहुंचने पर पांच हजार रुपये लेने के बाद घर से बाहर हुए। मनबढ़ किन्नरों के विरुद्ध कार्रवाई के नाम पर इलाके की पुलिस और थानेदार हांफ रहे हैं। मुख्यमंत्री के सीएम पोर्टल पर दर्ज हुई शिकायत में कहा गया है कि किन्नरों के बधाई की राशि तय की जानी चाहिए ताकि बधाई के नाम पर लोगों को अपमानित नहीं होना पड़े। 

इनके द्वारा की जा रही जबरन वसूली पर रोक लगाने के साथ-साथ उनकी राशि निर्धारित करने की मांग की गई है। एसडीएम आलोक कुमार ने बताया कि बधाई मांगना किन्नरों का हक है लेकिन वह जबरन वसूली नहीं कर सकते। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर थाना प्रभारी नौगढ़ को ग्रामीणों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए ताकि इस समस्या का निपटारा हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें