फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से दबे युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। बबुरी थाना के उतरौत गांव में बुधवार को यूकेलिप्टस का पेड़ काटते समय पेड़ के गिरने से उसमें दबकर तीन युवक घायल हो गए। तीनों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां एक की मौत हो गई। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर उसे चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

उतरौत गांव में एक व्यक्ति अपना निजी यूकेलिप्टस का पेड़ कटवा रहा था। पेड़ कट जाने के बाद मजदूर रस्सा बांधकर पेड़ के कटे हिस्से को गिरा रहे थे। इस मौके पर खड़े होकर कई लोग तमाशा देख रहे थे। रस्सा खींचते समय पेड़ जमीन पर गिर गया। उसकी चपेट में आने से पवन खरवार (23), पाली प्रजापति (20) और पवन कुमार (14) घायल हो गए। इस घटना से इलाके में खलबली मच गई। आनन फानन घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने पवन खरवार को मृत घोषित कर दिया। वहीं जख्मी पाली प्रजापति की हालत गंभीर देख डॉक्टरों उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पवन खरवार की मौत से पिता बबलू खरवार, माता संजू देवी, बड़े भाई अनुराग तथा छोटे भाई अजीत सहित अन्य परिवारीजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। मृतक का पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी का कार्य करता था और वह वर्तमान में घर आया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें