फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, संकट मोचन में न हो बिजली कटौती, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दिया निर्देश

Fri, 27 Mar 2026 02:43 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: ऊर्जा मंत्री ने निर्देश दिए कि जर्जर तारों को बदला जाए, ओवरलोडिंग की समस्या को दूर किया जाए और एक महीने के अंदर बांस-बल्ली के स्थान पर सुरक्षित एवं स्थायी ढांचे विकसित किए जाएं। 
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सर्किट हाउस में बृहस्पतिवार को पूर्वांचल के सभी जिलों में विद्युत आपूर्ति की समीक्षा बैठक की। उन्होंने रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, संकट मोचन मंदिर और ताज होटल जैसे महत्वपूर्ण स्थलों पर विद्युत आपूर्ति की स्थिति की विशेष जानकारी ली। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर 24 घंटे बिजली देना सुनिश्चित करें। इसके अलावा धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने को कहा, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ऊर्जा मंत्री ने निर्देश दिए कि जर्जर तारों को बदला जाए, ओवरलोडिंग की समस्या को दूर किया जाए और एक महीने के अंदर बांस-बल्ली के स्थान पर सुरक्षित एवं स्थायी ढांचे विकसित किए जाएं। सभी उपकेंद्रों पर आवश्यक उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई दल (रैपिड रिस्पॉन्स टीम) सक्रिय रखे जाएं। 
विज्ञापन


उन्होंने अंडरग्राउंड केबलिंग कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और कहा कि इसे निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संतुलित विद्युत वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कहीं भी अनावश्यक कटौती न हो। कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

ऊर्जा मंत्री ने ट्रिपिंग की समस्या पर पूछताछ करते हुए अधिकारियों को इसे न्यूनतम स्तर पर लाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। बैठक में एमडी, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम शंभू कुमार समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें