फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में एनएच के किनारे से अतिक्रमण को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। नगर में हाईवे किनारे अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ बुधवार को अभियान चलाकर हटा दिया गया। नेशनल हाइवे प्राधिकरण के यातायात पर्यवेक्षक केडी मौर्या के नेतृत्व में मंडी समिति व मुख्यालय के बीच हाइवे पर अतिक्रमण की शिकायत मिली थी। इसे बाद कोतवाली पुलिस व भारी पीएसी फोर्स की मौजूदगी में हाइवे की पटरियों से अतिक्रमण हटवाया। साथ ही सर्विस व हाइवे के मध्य लम्बे समय से खराब पड़े वाहनों को भी हटा दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान टीम के अचानक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने से ठेला खोमचों वालों में खलबली मच गई। पुलिसकर्मियों ने सर्विस रोड पर जगह-जगह जमा किए गए बालू व गिट्टी को भी हटाकर थाने भेज दिया। कहा कि रास्ते पर किसी भी प्रकार का अवरोधक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस क्रम में हाइवे प्राधिकरण के कर्मचारियों नवीन मंडी गेट से अतिक्रमण हटाना शुरू किया। मंडी गेट के पास स्थापित ठेला-खुमचा, अस्थायी दुकानों को हटवाया। हिदायत दी कि पुन: हाइवे की पटरी पुन: अतिक्रमण न करें। साथ ही उन दुकानदारों को चेताया जो लम्बे समय से सर्विस रोड पर बालू व गिट्टी आदि का भंडारण करते चले आ रहे हैं। ऐसा अब तक किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि हाइवे व सर्विस रोड पर अवरोधक होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, जिसे देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि हाइवे पर आवागमन के दौरान किसी तरह की बाधा उत्पन्न न हो। अचानक चले अभियान के कारण ठेला-खुमचा व पटरी व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति रही और दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें व गुमटी हटाते दिखे। कुछ दुकानें बंद होने के कारण उसे एनएचएआई कर्मियों द्वारा दूसरी जगह रखवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें