फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे के लिए दिया धरना

Tue, 20 Oct 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों पत्रकार हेमंत यादव की हुई हत्या के बाद पत्नी को सरकारी नौकरी और बीस लाख रुपये मुआवजा की मांग करते हुए जिले भर के पत्रकारों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर धरना दिया।
विज्ञापन


परिवार वालों के साथ धरने पर बैठे पत्रकारों ने उपेक्षात्मक रवैये के खिलाफ प्रशासन पर जमकर भड़ास निकाली। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। डीएम ने शीघ्र ही कार्रवाई का आश्वासन दिया।

तीन अक्तूबर को एक चैनल के पत्रकार हेमंत यादव की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से पत्रकार मुआवजा दिलाने के लिए आंदोलनरत हैं। इसी कड़ी में सोमवार को पत्रकारों का दल पूर्वाह्न 11 बजे कलक्ट्रेट पहुंचा और धरने पर बैठ गया।
विज्ञापन


बाद में मुख्यमंत्री को  संबोधित मांत्र पत्र डीएम को सौंपा। डीएम ने शीघ्र ही कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान उदय गुप्ता, सुधांशु शेखर पांडेय,  महेन्द्र प्रजापति, आशाराम यादव, राजीव कुमार, एमएम रहमान, शशांक शेखर पांडेय,  विवेक पांडेय
विज्ञापन

 रमाकांत पांडेय, अनुराग सिंह, इक़बाल अहमद राजू आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें