फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र पर दिया धरना

Thu, 18 Aug 2016 01:19 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
धरने पर बैठे ग्रामीण।
विज्ञापन
 स्थानीय लोगों ने बिजली आपूर्ति की व्यवस्था  में सुधार व जेई को निलंबित करने सहित चार सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर एक दिवसीय धरना दिया। उपभोक्ताओं ने विभाग के  अभियंताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि शिकायत किए जाने के बाद  भी जले ट्रांसफार्मर को नहीं बदला जाता है।
विज्ञापन

 इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पिछले चार दिनों से पोल गिरने के कारण आधा दर्जन गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। विद्युत अभियंताओं से शिकायत की गई। बावजूद इसके विद्युत पोल ठीक  नहीं  किया गया। इसके चलते भुड़कुड़ा, मझुई, निचोटकला,  रामपुर सहित  आधा दर्जन गांवों के लोग परेशान हैं। आपूर्ति  बाधित होने से पेयजल की समस्या भी है। कहा कि विद्युत आपूर्तिे बहाल किए जाने के लिए  स्थानीय अभियंता सहित  एक्सईएन से गुहार लगाई गई। मौके पर  पहुंचे एसडीओ व जेई ने विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल कराने का  आश्वासन दिया।  सभा को अशोक मौर्य, पवन यादव, शैलेश सिंह, अरविंद  कुमार, मुन्ना खां, महताब  खां, सुशील पांडेय, मिन्टू सिंह, संजय गुप्ता  ने संबोधित किया।
विज्ञापन

सहित तमाम लोगों ने संबोधित किया। अध्यक्षता झन्ने खां व संचालन रमेश  मौर्य ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें