फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली के खिलाफ दिया धरना

Wed, 16 Nov 2016 01:23 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
चालकों को समझाते अलीनगर थानाध्यक्ष।
विज्ञापन
टैंकरों में कम तेल भरने का आरोप लगाकर मंगलवार को टैंकर्स एसोसिएशन अलीनगर के सदस्यों ने पेट्रोलियम कार्यालय का सामने धरना दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे अलीनगर थानाध्यक्ष हरे राम मौर्य के आश्वासन पर धरना समाप्त किया। इससे पहले एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने टर्मिनल मैनेजर को पत्रक देकर कार्रवाई की मांग की थी। कार्रवाई न होने व आश्वासन न मिलने पर धरना पर बैठे।
विज्ञापन

अलीनगर स्थित भारत पेट्रोलियम से टैंकर में तेल भर कर विभिन्न जगहों पर पहुंचाया जाता है। टैँकर चालकों का आरोप है कि टर्मिनल से ही तेल कम भरा जाता है। जो मौके पर पहुंचने पर तेल बेच देने का आरोप लगा दिया जाता है। कई बार इसकी शिकायत टर्मिनल मैनेजर की गयी। धरने पर टैंकर चालक यासीन उर्फ डब्बल ने आरोप लगाया कि वह 22 अक्टूबर को आईओसी मुगलसराय से 12 हजार लीटर डीजल भरकर एनसीएल ककरी सोनभद्र जा रहे थे। कि रास्ते में मारकुंडी सलखन थाना चोपन के पास कुछ दवंगों ने गाड़ी रोकवाकर तेल निकाल लिया। तीन नवंबर को थाना चोपन में मुुकदमा दर्ज कराया। इस दौरान जवाहिर यादव,विजय यादव, अकील अहमद,कल्लू, शाहिद, रईस खां, सुहेल, रिजवान, इमरान, अफरोज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें