जिला सेवायोजन कार्यालय में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
इसमें वाराणसी की एक बायोटेक्नोलॉजी कंपनी द्वारा 266 अभ्यर्थियों का
साक्षात्कार लिया गया।
कंपनी के अधिकारियों ने 17 युवकों को
नौकरी के लिए चुना, इस दौरान चयनित युवक नौकरी के मिलते ही चहक उठे। बाद
में सेवायोजन अधिकारी ने नियुक्ति पत्र प्रदान कर उन्हें बधाई दी।
जिला
सेवायोजन में रोजगार मेले के मद्देनजर जनपद के विभिन्न हिस्सों से आए
युवकों की भारी भीड़ शुक्रवार की सुबह कार्यालय परिसर में जुटी रही।
कंपनी
के अधिकारी शिवनाथ गोयल और पीएन सिंह चौहान ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार
लिया। इस दौरान साक्षात्कार के लिए रोजगार मेले में सिर्फ उन्हीं युवकों को
मौका दिया गया, जो सेवायोजन कार्यालय से पंजीकृत थे। इस दौरान अधिकारी
द्वय ने युवकों से सवाल-जवाब कर उनकी दक्षता और कार्य कुशलता को परखा।
अंत
में कंपनी ने 266 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 17 युवकों को नौकरी के लिए चुना।
इसके बाद जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश कुमार यादव द्वारा चयनित युवकों को
नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
नौकरी पाकर चयनित युवकों के चेहरे खिल उठे।
वहीं साक्षात्कार में असफल युवक निराश होकर लौटे। मुकेश कुमार ने बताया कि
बेरोजगार युवकों के लिए कार्यालय में समय-समय पर रोजगार मेले का आयोजन
किया जाता है। बेरोजगार युवक मेले में हिस्सा लेकर अपना भविष्य उज्ज्वल बना
सकते हैं। इस दौरान राजीव सोनकर, अब्दुल कुद्दुस व जयनंद यादव ने सहयोग
किया।