सम्मेलन में बोलते पूर्व सांसद रामकिशुन।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिला इकाई की ओर से गुरुवार को कृषि विज्ञान केन्द्र सभागार में एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लोगों से लामबंद होने का आह्वान किया गया। सभी ने एकजुट होकर संघर्ष करने का निर्णय लिया।
इस पर पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि कर्मचारियों के हितों के प्रति प्रदेश सरकार गंभीर है। जब भी कर्मचारियों की दिक्कतों हुई है सरकार ने उनका साथ देने का काम किया है। कर्मचारी सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं तो सरकार भी कर्मचारियों के हितों के प्रति गंभीरता दिखाती है।प्रदेश अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी ने कहा कि कर्मचारियों के इलाज की व्यवस्था में भ्रष्टाचार बंद होना चाहिए। उन्हें कैशलेस सुविधा प्रदान की जाए। राज्य कर्मचारियों को आठ, 16 व 20 वर्षों के सेवा के आधार पर तीन पदोन्नति पद का ग्रेड वेतन दिया। इन्हीं मांगों को लेकर कर्मचारी 10, 11 व 12 अगस्त को तीन दिवसीय प्रस्तावित महाहड़ताल पर जाने के लिए विवश हैं। फिर भी सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है तो 12 अगस्त को इस समीक्षा के बाद कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष महेंद्रलाल श्रीवास्तव, आनन्द मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, शोभा सिंह, कृष्णकांत आदि उपस्थित रहे।