फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर बृहस्पतिवार को चहनिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला मंत्री पोरस राय ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, राष्ट्रीय वेतन आयोग का गठन, आउटसोर्सिंग, संविदा, वित्त पोषित परियोजना में निजीकरण बंद करने समेत कई मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था। कहा कि केंद्र व प्रदेश में दूसरी बार भी भाजपा की सरकार बनने के बाद भी हमारी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया। उन्होंने संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की भी मांग की। इस दौरान मुकेश सिंह, अर्चना, मनोज यादव, सत्यम सिंह, शुभम दुबे, विवेक एलटी, रोशन आरा, परमानंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें