मोहनिया। क्षेत्र के बरेज गांव में बुधवार की रात युवक शव फंदे पर लटका मिला। युवक एक सीमेंट फैक्ट्री में काम करता था और किराये के कमरे में रह रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चैनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी सुधीर राज (32) दुर्गावती के सीमेंट फैक्ट्री में काम करता था और मोहनिया थाना क्षेत्र के बरेज गांव में किराये के कमरे में रहता था। मौके पर पहुंचे मृतक के भाई ने बताया कि 30 मई को बहन की शादी होने वाली है। युवक के कमरे से बहन की शादी से जुड़े सामान मिले हैं, जो वह घर लेकर जाने वाला था। मोहनिया थाने के सब इंस्पेक्टर उदय कुमार ने बताया कि बंद कमरे से युवक की फंदे पर लाश मिली थी। मामले की जांच की जा रही।