फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बैठक में संगठन की मजबूती पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अपना दल एस की साहूपुरी रोड पर स्थित कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में संगठन मजबूती प्रदान करने के साथ ही पंचायत चुनाव पर भी चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों से अभी से पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटने के लिए कहा।
विज्ञापन

बैठक की शुरूआत मुख्य अतिथि संगठन के वाराणसी परिक्षेत्र के अध्यक्ष और पूर्व जिलाध्यक्ष वाराणसी डॉ. नरेंद्र पटेल ने डॉ. सोनेलाल पटेल, बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। डॉॅ. नरेंद्र पटेल ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देने के साथ ही 2026 में होने वाले पंचायत चुनाव की तैयारी में मजबूती के साथ जुटने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि 15 मार्च से जिले के सभी चार विधानसभा क्षेत्रों में दौरा करके संगठन को मजबूत बनाने का काम किया जाएगा। अध्यक्षता डॉ. उदित नरायन पटेल और संचालन अशोक पटेल राणा ने किया।धन्य ज्ञापन डॉ. महेंद्र प्रताप ने किया। बैठक में ओमप्रकाश मौर्य, अशोक पटेल, आनंद पटेल, पन्नालाल, देव पटेल, नरेश पटेल, पंकज पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें