पीडीडीयू नगर। केंद सरकार द्वारा सोमवार को विद्युत विधेयक 2022 संशोधन बिल का प्रस्ताव सदन के पटल पर रखे जाने विरोध में बिजलीकर्मियों ने गोधना स्थित मंडल कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद वहां एक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस संधोधन बिल से देश में बिजलीकर्मियों, किसानों के साथ-साथ अन्य वर्गों को भी भारी नुकसान होगा।
संघर्ष समिति घटक संगठन के नेता दलसिंगार यादव ने कहा कि सरकार दूध, रोटी के बाद अब बिजली को महंगा करने की तैयारी कर रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बिजलीकर्मी बर्दाश्त नही करेंगे। उन्होंने कहा कि बिजलीकर्मियों का निजीकरण के विरोध में यह संघर्ष बिज लीकर्मियो सहित किसानों, मजदूरों तथा गरीब तबके सहित उन तमाम असहाय लोगों का है जो निजीकरण के बाद बिजली को तरस जायेंगे। इस दौरान अरूण कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार सिह, सतीश यादव, नियाज खान, घनश्याम, एसडी दूबे, दिनेश सिह, संजय कुशवाहा, प्रमोद राम, नफीस अहमद ने सभा को संबोधित किया। संचालन एके पांडेय ने किया।