फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बिजलीकर्मियों ने प्रबंधन पर लगाया कि औद्योगिक अशांति फैलाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों का गोधना स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना बुधवार को भी जारी रहा। एसडीओ, जेई व अन्य कर्मियों ने दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक कार्य बहिष्कार कर निजीकरण के विरोध में नारेबाजी कर धरना दिया। उस दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने प्रबंधन पर ऊर्जा निगमों में अभियंताओं का उत्पीड़न कर औद्योगिक अशांति फैलाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन



विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने पाॅवर कार्पोरेशन प्रबंधन पर आरोप लगाया कि इस भीषण गर्मी में प्रबंधन अनावश्यक तौर पर अभियंताओं का उत्पीड़न कर ऊर्जा निगमों में औद्योगिक अशांति फैला रहा है। इससे बिजली कर्मचारियों में भारी गुस्सा है। कहा कि जब बिजली कर्मचारी और अभियंता शांतिपूर्वक आंदोलन कर भीषण गर्मी में उपभोक्ता सेवाओं को प्राथमिकता से कर रहे हैं तब पॉवर कारपोरेशन प्रबंधन अनावश्यक तौर पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के नाम पर 87 अभियंताओं पर उत्पीड़नात्मक कार्रवाई करने में लगा है। वक्ताओं ने कहा कि बिजली कर्मचारी व अभियंता उपभोक्ता सेवाओं के प्रति संवेदनशील हैं। उपभोक्ता के सेवाओं को ध्यान में रखकर संघर्ष समिति ने वीडियो कांफ्रेंसिंग का बहिष्कार करने का निर्णय लिया था। पाॅवर कार्पोरेशन प्रबंधन को सूचित भी कर दिया गया था। इसके बावजूद पाॅवर कार्पोरेशन प्रबंधन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के नाम पर 87 अभियंताओं को चार्जशीट थमा दिया है। धरने में एसडीओ, जेई व अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें