फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पोल टूटने से तीन फीडरों से जुड़े 50 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। 33 केवीए पारेषण लाइन का विद्युत पोल टूट जाने से सीतामढ़ी विद्युत उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति शुक्रवार रात नौ बजे से ही पूरी तरह ठप हो गई। उपकेंद्र के तीन फीडरों से 50 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति होती है लेकिन आए दिन फाॅल्ट के कारण सीतामढ़ी उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। क्षेत्र की एक लाख की आबादी बदहाल बिजली व्यवस्था से त्रस्त है। प्रयागराज जिले के हंडिया क्षेत्र के औंरा गांव में स्थापित सीतामढ़ी उपकेंद्र की 33 केवीए पारेषण लाइन का खंभा शुक्रवार रात करीब नौ बजे टूटकर गिर गया। इससे उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शनिवार को दिन में तीन बजे से नया खंभा गाड़ने का काम शुरू हुआ। बिजली आपूर्ति ठप होने से उपकेंद्र के तीनों फीडरों से जुड़े 50 से अधिक गांवों में पूरी रात अंधेरा रहा। नवरात्र में जगह-जगह धार्मिक आयोजन चल रहे हैं। ऐसे में बिजली की जरूरत अधिक है लेकिन निगम के लोग समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे। नवरात्र में धार्मिक एवं पर्यटन स्थल सीतामढ़ी में दूर-दूर से श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। बिजली न रहने से चारों ओर अंधेरा पसरा रहता है। स्ट्रीट लाइटें भी बंद रहती हैं। आपूर्ति ठप होने से सीतामढ़ी, बारीपुर, बनकट, मनोहरपुर, केवटाही, मठहा, भगवानपुर, अरई, खेमापुर, कटरा बाजार, डीघ, दस्युपुर, सोनपुर, इटहरा, कुड़ीकला, कूड़ीखुर्द, शेरपुर, भदरांव, मवैयाथान सिंह, बसगोती मवैया, धनतुलसी, कलातुलसी, महरच्छ तुलसी, हरिरामपुर, कलिक मवैया, भुर्रा, छेछुआ, भीखीपुर आदि गांवों में लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें