फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: इलिया में 30 घंटे से 40 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार की शाम आई आंधी के बाद तार टूटने से स्थानीय विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 40 गांवों की आपूर्ति 30 घंटों से ठप है। शुक्रवार की शाम तीन बजे से कटी लाइट रात नौ बजे तक नहीं बहाल हो सकी थी।इससे लोगों को भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशानी हुई।स्थानीय विद्युत उपकेंद्र से इलिया, पचपरा और बाबा रमैया फीडर को बिजली आपूर्ति की जाती है। तीनों फीडरों से क्षेत्र के 40 गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। शुक्रवार की शाम तेज आंधी के बाद उपकेंद्र की आपूर्ति लाइन में कहीं गड़बड़ी आ गई। इससे बिहार की सीमा पर स्थित गांवों में भी बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों के घरों में लगे इन इनवर्टर तक जवाब दे दिए हैं। वहीं घरों में पानी आपूर्ति भी नहीं हुई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संंबंध में उपकेंद्र के जेई प्रदीप यादव ने बताया कि आंधी पानी में चकिया विद्युत केंद्र आने वाले से 33 हजार वोल्ट के सात खंभों के तार मंगरौर जंगल के बीच टूट कर गिर गए हैं। इन्हें मरम्मत किए जाने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। शीघ्र ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें