बरहवा मोड़ पुल के पास जंगली जानवर में बचाने में एक मोटरसाइकिल सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। चिकित्सकों ने महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है। नौगढ़ पुरानी बाजार किला रोड की निर्मला (47) अपने भांजे भोला (20) वर्ष और पुत्र शुभम (21) के साथ मधुपुर दवा लेने गई थीं। दवा लेकर बाइक से नौगढ़ लौट रही थी। बाइक जैसे ही बरहवा मोड़ पुल के पास पहुंची अचानक जंगली जानवर आ गया। बचाने में बाइक पलट गई और तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। निर्मला के सिर में गंभीर चोट आने से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।संवाद