फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नौ घंटे तक ठप रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय कस्बे में पेड़ काटने और बिजली का तार बदलने के कारण नौ घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। विद्युत निगम ने सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक आपूर्ति बंद रखने की सूचना दी थी लेकिन शाम छह बजे तक आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन

सकलडीहा तहसील मुख्यालय के बिजली उपकेंद्र से कस्बा, तहसील, ब्लॉक, डायट, सीओ, कार्यालय और कोतवाली, शिक्षण संस्थान समेत राष्ट्रीयकृत बैंकों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। बिजली विभाग की ओर से पेड़ काटने के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति शुक्रवार से सोमवार तक बंद रखने की सूचना दी गई। बावजूद इसके शुक्रवार ही नहीं शनिवार को भी सुबह से शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। व्यापारियों का कहना है कि बिजली आपूर्ति न होने से कारोबार पर असर पड़ रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी ने बताया कि मनमानी बिजली कटौती पर रोक नहीं लगा तो व्यापारी आंदोलन करेंगे। अवर अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि पेड़ काटने के लिए छह घंटे बिजली काटी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें