फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: महेवा में बनेगी पीडीडीयू नगर तहसील, भूमिअधिग्रहण की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। महेवा में पीडीडीयू नगर तहसील के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। शुक्रवार को जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने मौके पर जाकर जमीन का निरीक्षण कर एसडीएम को किसानों से जमीन अधिग्रहण करा कर प्रस्ताव तैयार कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

महेवा में हाइवे से 100 से 150 मीटर के दूरी पर करीब चार से पांच बीघा जमीन पर तहसील के निर्माण की योजना है। जहां एक से डेढ़ बीघा के करीब सरकारी जमीन पहले से मौजूद है। बाकी की जमीन किसानों से अधिग्रहित की जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी ने एसडीएम आलोक कुमार को किसानों और ग्राम प्रधान से बात कर जमीन अधिग्रहण के लिए कहा है।

क्षेत्र के बिलारीडीह स्थित रामजानकी अतिथि गृह में बीते 2016 से मुगलसराय तहसील है। तत्कालीन जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने तहसील कार्यालय के लिए बिलारीडीह स्थित अतिथि गृह का चयन कर तहसील का कार्य शुरू कराया था। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनवरी 2014 को रामनगर में आयोजित सभा में मुगलसराय को तहसील बनाने की घोषणा की थी। इसको अमलीजामा पहनाते हुए प्रदेश कैबिनेट ने बीते 16 मार्च को 2014 मुगलसराय को तहसील का दर्जा दे दिया था। उसके बाद जिला प्रशासन ने मुगलसराय में तहसील मुख्यालय के लिए जगह ढूंढनी शुरू कर दी थी। बिलारीडीह से पहले वर्ष 2015 अलीनगर स्थित पंडित दीनदयाल उद्यान में बने भवन में तहसील का कामकाज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुगलसराय तहसील एक नजर में
राजस्व गांवों की संख्या- 207
जनसंख्या- 3 लाख से अधिक
कृषि क्षेत्र- 15 हजार 273 हेक्टेयर
अकृषि क्षेत्र- 17 हजार 376 हेक्टेयर
नायब तहसीलदार पद- 2, मुगलसराय व अलीनगर
राजस्व निरीक्षक- 2, मुगलसराय व अलीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें