फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति रही ठप, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चंदासी स्थित विद्युत उपकेंद्र के समीप मंगलवार की दोपहर 12 बजे के लगभग एक ट्रक ने बिजली के खंभे में धक्का मार दिया। ट्रक के धक्के से जहां खंभा टेढ़ा हो गया वहीं शार्ट सर्किट के कारण साहूपुरी से आने वाली मेन लाइन के दूसरे खंभे में लगा इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे पूरे नगर की बिजली आपूर्ति लगभग साढ़े चार घंटे तक ठप रही। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त इंसुलेटर व खंभे की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन

दोपहर के लगभग 11.55 बजे नगर के चंधासी कोयला मंडी में एक ट्रक के धक्के से साहूपुरी से चंधासी उपकेंद्र को जोड़ने वाली मेन लाइन का खंभा टेढ़ा होकर पेड़ के संपर्क में आ गया। खंभे के पेड़ के संपर्क में आते ही शार्ट सर्किट के कारण मेन लाइन के एक दूसरे खंभे पर लगा इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे नगर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। उमसभरी गर्मी की दोपहर में बिजली चले जाने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। लोग बिजली के आने का इंतजार करते रहे। इससे पहले भी सोमवार की रात से बिजली का आना-जाना जारी रहा। मंगलवार की सुबह भी कई बार बिजली आई और गई। इससे लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। शाम के साढ़े चार बजे बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में विद्युत वितरण खंड-2 के अधिशासी अभियंता प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक के धक्के से बिजली के खंभों व इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हो गए थे। सूचना पर पहुंचे विभागीय कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त मेन लाइन को दुरुस्त कर लगभग साढ़े चार बजे नगर की विद्युत आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें