फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जिले भर में 14 घंटे तक ठप रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सुबह से शाम तक हुई बारिश के दौरान जिले भर में 12 से 14 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो गई, जिससे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

पड़ाव क्षेत्र के 12 से ज्यादा गांवों में रात एक बजे से मंगलवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। साहूपुरी उपकेंद्र से चंदासी उपकेंद्र को आने वाली 33 हजार वोल्ट की लाइन के कई इंसुलेटर जल गए। इससे सभी सात फीडरों की बिजली गुल हो गई। सुबह लोगों को पेयजल की किल्लत का सामना भी करना पड़ा। लगातार बारिश के कारण कर्मचारियों को फॉल्ट खोजने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बारिश की गति धीमी होने पर वे पेट्रोलिंग शुरू कर रहे थे लेकिन बारिश तेज होते ही उन्हें काम रोकना पड़ रहा था। फाल्ट खोजने और मरम्मत करने में उन्हें सात घंटे लग गए। दोपहर के 12 बजे के करीब बिजली आने के बाद जहां लोगाें ने राहत की सांस ली।
चकिया के कबीर नगर में पेड़ और बिजली के दो खंभे गिरने से 400 घरों और कार्यालयों की आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत निगम के कर्मचारियों ने तार और खंभों को हटाकर दूसरे इलाकों की बिजली आपूर्ति चालू की। अवर अभियंता मनोज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि खंभे बदले जा रहे हैं। जल्द ही बिजली आपूर्ति चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। कंदवा संवाददाता के अनुसार जमानिया से आने वाली 33 हजार केवी की लाइन में खराबी के चलते अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 100 गांवों की बिजली आपूर्ति नौ घंटे तक ठप रही। अवर अभियंता इंद्रजीत सिंह ने बताया कि तेज हवा और बारिश के कारण 33 हजार केवी की लाइन में खराबी आने सेे आपूर्ति बाधित हो गई है। मरम्मत का काम पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें