फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमड़ा बिजली उपकेंद्र से जुड़े गांवों की बिजली आपूर्ति बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के अमड़ा बिजली उपकेंद्र से जुड़े गांवों में बिजली व्यवस्था एक सप्ताह से चरमरा गई है। इससे उपभोक्ताओं को तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी समस्याओं का निदान नही हो पा रहा है। बिजली के अभाव में नलकूप शो पीस साबित हो रहे है। इससे किसानों की खेती भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से असना, ककरैत, ररुआ, विश्वबैंक, धीना और जेवरियाबाद छह फीडर संचालित होते हैं। इनसे नरवन के 120 गांवों के साथ 70 राजकीय नलकूपों और दर्जनों निजी प्रतिष्ठानों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। पिछले एक सप्ताह से बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली की अनियमित आपूर्ति होने से भीषण उमस में लोग उबल जा रहे हैं। वहीं बिजली पर आधारित प्रतिष्ठानों की व्यवस्था भी बेपटरी हो गई है। शिकायत के बाद भी बिजली की अनियमित कटौती से लोगो को छुटकारा नही मिल पा रहा है। वर्तमान में दिन रात मिलकर कुल 10 घंटे बिजली मिल रही है। क्षेत्र के हरीश सिंह, डॉ. संजय सिंह, डॉ. जयकुमार सिंह, देवेंद्र राय, रमेश राय, डॉ मनोज सिंह चंदेल, महेंद्र यादव ने बताया कि भीषण उमस से लोग परेशान हैं लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी आंख मूंदे है। इस संबंध में एसडीओ विद्युत कमालपुर जन्मेजय साहू ने कहा कि अमड़ा बिजली उपकेन्द्र को गाजीपुर के जमानिया से विद्युत आपूर्ति होती है। वर्तमान में कुछ ज्यादा कटौती हो रही है।जिसे ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है।
पड़ाव। नियामताबाद विकास खंड के चौरहट गांव के नई बस्ती के पिरू शहीद मजार के समीप जले सौ केवीए का ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष और संभ्रांत नागरिकों के समझाने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

चौरहट नईबस्ती पिरू शहीद मजार के आस-पास लगभग दो हजार आबादी तथा 250 कनेक्शन होने के बावजूद गांव में लगे 100 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण लगभग तीन दिनों से जलने पर इस उमस भरी गर्मी का दंश झेलना पड़ रहा है। पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिन पहले ट्रांसफार्मर बदलने के लिए हस्ताक्षरयुक्त भी बिजली विभाग के जेई को सौपा लेकिन समस्या का समाधान नही हुआ। इससे आजीज आकर ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह दस बजे जले ट्रांसफार्मर के समीप एकत्र होकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर की नारेबाजी की। कांग्रेस अल्पसंख्य जिलाध्यक्ष औसाफ सिद्दीकी और गांव के कुछ लोगों ने समझा बुझाकर शांत कराया। प्रदर्शन करने वालो में अरमान खान, राज महबूब ,चांद रमजान, अख्तर अली, नसुरुद्दीन, बबलू, गोलू, शमीम कासिफ रहे।
02. चालीस गांवों की बिजली आपूर्ति ठप
इलिया। स्थानीय कस्बा स्थित बिजली उपकेंद्र पर आधारित 40 गांवों की बिजली सोमवार की शाम पांच बजे अचानक ठप हो गई। बिजली ठप होने से उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
इलिया बिजली उपकेंद्र पर चकिया सब डिवीजन से बिजली आपूर्ति की जाती है। विडंबना यह है कि चकिया के बाद इलिया के बीच में जंगल के रास्ते बिजली के तार आए हैं। उन्हें जंगलों में आए दिन पेड़ों के टकराव के कारण कभी इंसुलेटर फट जाता है तो कभी हाईटेंशन तार ही टूट कर गिर जाता है। इसके चलते इलिया विद्युत उपकेंद्र की सारी बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। सब कुछ जान कर भी बिजली विभाग मौन है। इसके कारण क्षेत्रवासियों को विद्युत सप्लाई नहीं मिल पा रही है। क्षेत्रवासियों को एक तो भीषण गर्मी व रात के अंधेरे से बुरा हाल है। पिछले चौबीस घंटे से विद्युत की सप्लाई बिल्कुल नहीं मिली है। आए दिन विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सभी गांव में विद्युत सप्लाई नहीं मिल पाती है। इस समय पड़ रही भीषण गर्मी में भी लोग परेशान और व्याकुल हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि दिन तो जैस तैसे कट जाता है, लेकिन रात में भीषण गर्मी और ऊपर से अंधेरे के कारण बुरा हाल है। इस संबंध में अवर अभियंता घनश्याम ने कहा कि चकिया के पास गांधीनगर जंगल में पेड़ के टकराव के कारण हाईटेंशन तार में लगे इंसुलेटर फट गया है। इससे बिजली आपूर्ति बाधित है । जल्द ही आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन

रिपोर्ट-सुनील कुमार सिंह,सुुुभाष मौर्य और राकेश केशरी
संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-3800
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें