फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दूर होगी बिजली की किल्लत, छह जिलों को आपूर्ति शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। गर्मी के मौसम में बिजली के किल्लत के बीच राहत भरी खबर है। साहूपुरी में करीब दो सौ करोड़ रुपये की लागत से गैस आधारित 400 केवी क्षमता के उपकेंद्र का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इसके साथ ही यहां से चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, मिर्जापुर, भदोही और जौनपुर समेत छह जिलों को बिजली आपूर्ति भी शुरू कर दी गई है। इससे अंधाधुंध कटौती, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से छुटकारा मिलेगा। उपकेंद्र पर 400 केवी ठठरा-साहूपुरी व 400 केवी बिहार शरीफ-साहूपुरी सर्किट को ऊर्जीकृत कर दिया गया है। साहूपुरी में विद्युत उपकेंद्र परिसर में गैस आधारित 400 केवीए उपकेंद्र का निर्माण कार्य पूरा कराने के साथ गुजरात के वडोदरा से मंगाए गए 500-500 एमवीए के दो ट्रांसफार्मरों को चार्ज कर लिया गया है। इसके साथ बिजली आपूर्ति भी शुरू कर दी गई। पूर्वांचल के चंदौली सहित छह जिलों में बिजली संकट को देखते हुए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम ने कार्ययोजना तैयार की थी। शासन से इस कार्ययोजना को मंजूरी मिलने के बाद तीन साल पहले उपकेंद्र का निर्माण शुरू हुआ था। उपकेंद्र का काम पूरा होने के साथ जिन जिलों को यहां से बिजली दी जानी है, उन जिलों तक तारों की स्ट्रीटिंग का काम पूरा कर लिया गया है। साथ ही दोनो ट्रांसफार्मरों को चार्ज करने के बाद चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, मिर्जापुर, भदोही और जौनपुर को बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें