फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा रविवार, अधिकतम तापमान 42 डिग्री पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में आसमान से आग बरसने लगी है। तेज धूप और लू चलने से घर से निकलना मुश्किल हो गया है। रविवार को जिले में इस सीजन का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले एक माह से मौसम में बार-बार उतार चढ़ाव के बाद अब गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। रविवार को सुबह नौ बजे से ही तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़ों ने झुलसाना शुरू कर दिया। लोग घर से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा छा गया तो गर्मी से बचने के लिए लोग छांव ढूंढते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें