फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नहीं बदला बिजली का खंभा, पांच दिन से छह लिफ्ट कैनालों की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। पांच दिन पहले आई तेज आंधी से पोखरा धनाईतपुर गांव के पास टूट बिजली का खंभा अभी तक नहीं बदला गया। इससे कर्मनाशा नदी में लगे छह लिफ्ट कैनालों की बिजली आपूर्ति ठप है। लिफ्ट कैनालों का संचालन नहीं होने से सिंचाई की समस्या उत्पन्न हो गई है। पांच हजार किसानों की धान की नर्सरी में दरारें पड़ने लगी हैं।
विज्ञापन


पांच दिन पूर्व आए आंधी-पानी के दौरान पोखरा धनाईतपुर के पास रेरुआ स्वतंत्र फीडर के हाईटेंशन लाइन का खंभा टूट गया था। इसके चलते धनाईतपुर, मुड्डा, अरंगी, अदसड़, ककरैत और करौती सहित छह लिफ्ट कैनालों की बिजली आपूर्ति ठप है। लिफ्ट कैनाल न चलने के चलते पानी के अभाव में किसानों के धान की नर्सरी में दरारें पड़ गईं हैं और नर्सरी सूखने के कगार पर पहुंच गई है।
वहीं पानी के अभाव में खेतों में लगी हरी सब्जियां, हरा चारा, उर्द और मूंग की फसल भी प्रभावित हो रही है। धनंजय सिंह, अजय सिंह, भानु प्रताप सिंह पिंटू, सतीश राय, बृजेश यादव आदि किसानों का कहना है कि पानी के अभाव से नर्सरी में दरारें पड़ गई हैं और नर्सरी बचाना मुश्किल हो गया है। किसानों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है। इस संबंध में एसडीओ जय सिंह का कहना है कि आंधी से खंभा टूटने की सूचना मिली है। सोमवार तक नया पोल लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें