फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: हाईटेंशन तार टूटने से ढ़ाई घंटे ठप रही 10 हजार घरों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चंदासी उपकेंद्र की हाईटेंशन लाइन टूटने से सोमवार की रात 10 बजे फीडर संख्या दो और तीन की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कर्मचारियों ने तार जोड़कर रात के साढ़े 12 बजे आपूर्ति बहाल की। इससे 10 हजार घरों की बिजली आपूर्ति ढाई घंटे तक अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन


रात दस बजे के लोग सोने की तैयारी कर रहे थे कि अचानक बिजली गुल हो गई। लोग कुछ देर तक इंतजार करते रहे। जब बिजली नहीं आई तो उपकेंद्र को फोन मिलाने लगे। पता चला कि चंदासी के समीप एक माल के पास हाईटेंशन तार टूट गया है। इससे दो फीडरों की आपूर्ति ठप है। ढाई घंटे के प्रयास के बाद लाइन जोड़कर आपूर्ति बहाल की गई। एक्सईएन मनोज कुमार सिंह ने बताया कि लोड बढ़ने के कारण तार टूट जा रहे हैं
कंदवा क्षेत्र के अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के असना फीडर से जुड़े सात गांवों की बिजली सोमवार की आधी रात से गुल है। सोमवार की देर रात हवा के चलते सुढना गांव के पास हाईटेंशन तार टकरा गए, जिसके चलते असना फीडर से जुड़े असना, कोदई, कंजेहरा, जलालपुर, सुढना, तलासपुर व परसडीहा गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। मंगलवार को दिन में करीब दो बजे विद्युत कर्मियों ने विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया पर जमानिया में 33 हजार वोल्ट की लाइन बिजली गिरने से बाधित हो गई।
विज्ञापन

सकलडीहा स्थानीय बिजली उपकेंद्र से दक्षिणी फीडर के गांवों की बिजली आपूर्ति बारिश में बाधित हो जा रही है। फीडर के तार जर्जर हो चुके हैं, जिसके चलते ऐसी समस्या पेश आ रही है। एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि बरसात के कारण जा भी समस्या आ रही है, उसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। शहाबगंज विद्युत उपकेंद्र से जुड़े राम माडो फीडर जर्जर हो गया है। बारिश और हवा में आपूर्ति बाधित हो जाती है। फीडर का निर्माण 40 साल पहले कराया गया था और अब तार जर्जर हो गए हैं। अवर अभियन्ता संजीव कुमार ने बताया कि जल्द ही फीडर के तार बदले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें