पीडीडीयू नगर। दिल्ली में बिजली पैदा नहीं होती फिर भी अरविंद केजरीवाल की सरकार दिल्ली के लोगों को 200 यूनिट बिजली फ्री दे रही है, यूपी में बिजली पैदा होती है, बावजूद इसके लोगों को बिजली सबसे महंगी मिल रही है। यह बातें मंगलवार को आम आदमी पार्टी के पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनय पटेल ने प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्कूलों की स्थिति बदतर है, यहां की सरकार भी अच्छे स्कूल बनवा सकती है परंतु उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की नीयत बिल्कुल ठीक नहीं है। इसके पहले उन्होंने सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ताराजीवन पुर में सदस्यता अभियान की समीक्षा की। इस दौरा कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश सचिव आशीष पटेल, कला प्रसाद सोनकर, जिलाध्यक्ष जितेंद्र खरवार, संतोष कुमार पाठक एडवोकेट, प्रवीण चौबे , साजिद अंसारी, मोहम्मद सुलेमान, राम जनम ,भरत यादव, मोइनुद्दीन, अनुबाला पटेल ,नीति, अर्चना पांडेय, युधिष्ठिर पांडेय लोग उपस्थित रहे।