फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग का दो दिवसीय कैंप आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बिजली विभाग से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए विभाग की ओर से दो दिवसीय महाकैंप लगाया जाएगा। चंदासी विद्युत उपकेंद्र और पड़ाव विद्युत उपकेंद्र पर शनिवार और रविवार को कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन

कैंप की जानकारी देते हुए विद्युत वितरण खंड द्वितीय के एक्सईएन प्रवीन कुमार सिंह ने कहा कि मुख्य अभियंता वाराणसी के निर्देश पर दो दिवसीय कैंप में विद्युत बिल में त्रुटि के कारण उपभोक्ताओं को हो रही समस्याओं, खराब विद्युत मीटर या मीटर का सही पठनांकन न होने जैसी समस्याओं तथा कर्मचारी आचरण संहिता का उल्लंघन एवं अन्य बिजली समस्याओं के निवारण किया जाएगा। शनिवार और रविवार को अवकाश के बाद भी शिकायत निवारण कैंप लगाया जाएगा। कहा कि चंदासी में लगे कैंप में उपखंड अधिकास्त्रत्त्री सतीश यादव, पड़ाव में लगे कैंप में एसडीओ विकास गुप्ता समस्याओं का समाधान करेंगे। कहा कि अक्सर ही जांच टीम के पहुंचने पर लोग विद्युत बिल मे त्रुटि एवं खराब मीाटर अथवा मीटर रीडिंग की शिकायत करतेे हैं। ऐसे उपभोक्ताओं से अपील है कि वे कैंप के माध्यम से अपने विद्युत बिल को ठीक करा लें। कहा कि इसके बाद पांच हजार से उपर के बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें