फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाये बिल पर कई उपभोक्ताओं की बिजली की काटी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। बिजली बिल न जमा करने वालों के खिलाफ विभागीय कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। बुधवार को ग्राम पंचायत भुड़कुड़ा में बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा कई गांवों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान कर्मचारियों ने बिजली बिल के बकायेदारों के कनेक्शन काट दिया। बिजली विभाग कर्मचारी बंस नारायण पांडेय ने बताया कि शासन की ओर से बकायेदारों के लिए एक मुश्त समाधान योजना चलाई गई है, इसके बाद भी कई लोग बकाये बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं। ऐसे उपभोक्ताओं का बिजली का कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। कहा कि विभाग की ओर से कई गांव चिह्नित किये गये हैं, जहां कई लोगों ने अभी बिल जमा नहीं किया है। ऐसे में गांवों में ट्रांसफार्मर से बिजली काट दी जाएगी। इस मौके पर हैदर, धर्म देव, राजकुमार, लक्ष्मण पासवान समेत अन्य बिजलीकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें