पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की प्लांट डिपो के कैंटिन में हुई बैठक में मांगों के समर्थन में 19 जुलाई को प्लांट डिपो कारखाना परिसर में प्रदर्शन की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में अधिक से अधिक कर्मचारियों से प्रदर्शन में भाग लेने का आह्वान किया गया। साथ ही पूर्व मध्य रेल प्लांट डिपो इंस्टीट्यूट मैनेजिंग कमेटी का चुनाव कराने की मांग की गई।
बैठक में ईसीआरकेयू के केंद्रीय संगठन मंत्री बीबी पासवान ने कहा कि पूर्व मध्य रेल प्लांट डिपो इंस्टीट्यूट मैनेजिंग कमेटी का चुनाव के बाद 22 अगस्त 2019 को कमेटी का गठन किया गया । मुख्यालय से जारी बायलॉज के अनुसार कमेटी का कार्यभार दो वर्ष निर्धारित है। इसके तहत 22 अगस्त 2021 को कमेटी भंग कर दी गई। नियमानुसार कमेटी का चुनाव कार्यकाल के अंदर करा लेना चाहिए लेकिन पीडी प्रशासन चुनाव नहीं कराना चाहता है। प्रत्येक वर्ष होने वाले वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता भी नहीं कराई गई। शाखा मंत्री सुल्तान अहमद ने कहा कि ट्रैक मशीन अनुभाग का वाटर कूलर पिछले कई माह से खराब है। इसके स्थान पर नए वाटर कूलर लगवाने की मांग यूनियन कर रही है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। बैठक में एके उपाध्याय, केदारनाथ तिवारी, मोहन राम, रामजी यादव, दिनेश कुमार सिंह, बीबी सिंह, बृजमोहन लाल, अरविंद कुमार, रमेश कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार, विजय बहादुर प्रताप सिंह, कृष्णा साह, जीत बहादुर थापा, राकेश कुमार सिंह ,ऋषिकेश यादव ,करमजीत प्रसाद ,महेश कुमार ,संजय कुमार शर्मा रहे। अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष एसपी सिंह ने की।