फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर विद्युत संविदाकर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। क्षेत्र के गोधना मोड़, नेशनल हाईवे-दो स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर मंगलवार को पूर्वांचल विद्युत संविदा मजदूर संघ व भारतीय मजदूर संघ के सदस्यों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इन दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। साथ ही मांगें पूरी न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि संविदाकर्मियों को नियमानुसार प्रत्येक माह की एक से सात तारीख के अंदर वेतन न देकर माह के अंतिम सप्ताह में दिया जाता है। इससे उन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। साथ हीकार्य के हिसाब से समान कार्य का समान वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। कहा कि चंदासी उपकेंद्र पर कम कर्मचारी होने से दिक्कत होती है। वहीं समय पर सुरक्षा उपकरणों प्लायर, टेस्टर, सीढ़ी, दस्ताना आदि के न मिलने की समस्या भी बनी हुई है। उन्होंने कंप्यूटर ऑपरेटरों का वेतन संविदाकर्मी की तरह पोर्टल पर अंकित कर इपीएफ व ईएसआई की कटौती की जाने और वेतन का भुगतान भी संविदाकर्मी की भांति खंडीय कार्यालय से किए जाने की मांग की। चेताया कि समस्याओं का समाधान न किए जाने पर वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष राजेश सिंह, महामंत्री वीरेंद्र सिंह, श्रीप्रकाश, सियाराम, कृष्णा, राजेश यादव, सुनील शर्मा, अवराद अली, अखिलेश, दिलीप कुमार, सिपाही, हरिद्वार, अनिल, असलम, बब्बल, देवेश यादव, विजय विश्वकर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें