चंदासी उपकेंद्र की एक डिजिटल पहल बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत का माध्यम बन गई है। उपखंड अधिकारी (एसडीओ) मनोज कुमार कश्यप द्वारा संचालित ‘विद्युत सूचना ग्रुप उपकेंद्र चंधासी’ व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से उपभोक्ताओं और बिजली विभाग के बीच सीधा एवं त्वरित संवाद स्थापित हुआ है। वर्तमान में इस ग्रुप में 719 सदस्य जुड़े हुए हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान में काफी समय लग जाता था, लेकिन अब व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना साझा होते ही विभाग सक्रिय हो जाता है। कई मामलों में तत्काल कार्रवाई होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है।
एसडीओ मनोज कुमार कश्यप ने बताया कि ग्रुप की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाती है।